,

बैंक अधिकारी बनकर साइबर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 53 मामलों से जुड़े दो मोबाइल बरामद

JP Bharat Shareधनबाद: बैंक अधिकारी बनकर लोगों को झांसे में लेकर साइबर ठगी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राहुल कुमार दास के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से Samsung और Realme के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, इन…

JP Bharat Share

धनबाद: बैंक अधिकारी बनकर लोगों को झांसे में लेकर साइबर ठगी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राहुल कुमार दास के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से Samsung और Realme के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, इन मोबाइल नंबरों से देश के अलग-अलग राज्यों में वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़ी 53 शिकायतें NCRP पोर्टल पर दर्ज मिली हैं।

पुलिस के मुताबिक, 27 सितंबर की शाम राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से संदिग्ध मोबाइल नंबर 8294971395 से साइबर अपराध की सूचना मिली थी। तकनीकी जांच में मोबाइल की लोकेशन भूली ओपी क्षेत्र के पांडरपाला दास बस्ती में मिली।

पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी

लोकेशन की पुष्टि के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर विशेष छापामारी टीम गठित की गई। पुलिस टीम जब पांडरपाला पहुंची तो एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़कर पूछताछ की, जहां उसने अपना नाम राहुल कुमार दास बताया।

पुलिस ने उसके पास से मिले दोनों मोबाइल की NCRP पोर्टल के जरिए जांच की। जांच में दोनों मोबाइल से जुड़े नंबरों के खिलाफ अलग-अलग राज्यों में वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायतें दर्ज मिलीं।

बैंक अधिकारी बनकर करता था ठगी

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर लोगों को झांसे में लेने और साइबर ठगी करने की बात स्वीकार की। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।

छापामारी टीम में साइबर थाना के प्रभात रंजन, प्रभुनाथ प्रसाद, गौरव कुमार, जयनारायण पंडीत और अम्बुज कुमार बाउरी शामिल रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports