,

बीमारी से जूझ रहे राहुल कुमार की मदद को आगे आए समाजसेवी कुंभनाथ सिंह, इलाज के लिए दी सहयोग राशि

JP Bharat Shareधनबाद: भूली डी ब्लॉक निवासी राहुल कुमार पिछले कई वर्षों से बीमारी से जूझ रहे हैं। लंबे समय से चल रहे इलाज के कारण परिवार पर आर्थिक बोझ बढ़ गया था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते राहुल का बेहतर इलाज कराना परिजनों के लिए मुश्किल हो रहा था। परिवार की परेशानी की…

JP Bharat Share

धनबाद: भूली डी ब्लॉक निवासी राहुल कुमार पिछले कई वर्षों से बीमारी से जूझ रहे हैं। लंबे समय से चल रहे इलाज के कारण परिवार पर आर्थिक बोझ बढ़ गया था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते राहुल का बेहतर इलाज कराना परिजनों के लिए मुश्किल हो रहा था।

परिवार की परेशानी की जानकारी मिलने के बाद समाजसेवी प्रिंस पासवान ने मदद की पहल की। उन्होंने समाजसेवी कुंभनाथ सिंह से मुलाकात कर राहुल कुमार की बीमारी और इलाज में आ रही आर्थिक दिक्कतों की जानकारी दी और सहायता का आग्रह किया।

अस्पताल ग्राउंड दुर्गा मंडप पहुंचे कुंभनाथ सिंह

जानकारी मिलने के बाद कुंभनाथ सिंह भूली डी ब्लॉक स्थित अस्पताल ग्राउंड दुर्गा मंडप पहुंचे और राहुल कुमार व उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने राहुल की बीमारी और इलाज की स्थिति के बारे में जानकारी ली।

इसके बाद कुंभनाथ सिंह ने राहुल कुमार के इलाज के लिए सहयोग राशि प्रदान की और उन्हें हिम्मत बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने जरूरत पड़ने पर आगे भी हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

परिवार ने जताया आभार

आर्थिक सहायता मिलने से राहुल कुमार के परिवार को राहत मिली। परिजनों ने कुंभनाथ सिंह और प्रिंस पासवान का आभार जताते हुए कहा कि बीमारी के समय मिली यह मदद उनके लिए काफी महत्वपूर्ण है।

मौके पर समाजसेवी मिथिलेश पासवान, प्रिंस कुमार पासवान, कुणाल सिंह, सनी केसरी समेत डी ब्लॉक के कई समाजसेवी मौजूद रहे। सभी ने राहुल कुमार के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और जरूरत पड़ने पर परिवार का सहयोग करने की बात कही।

स्थानीय लोगों ने भी कुंभनाथ सिंह की पहल की सराहना करते हुए कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए समाज के लोगों को आगे आना चाहिए।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports