,

भूली में इस बार दिखेगा ‘कालचक्र’ का भव्य रूप, 50 फीट चौड़ा और 45 फीट ऊंचा होगा पूजा पंडाल

JP Bharat Shareधनबाद: भूली डी ब्लॉक सेक्टर-9A स्थित हॉस्पिटल ग्राउंड में दुर्गापूजा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बार यहां ‘कालचक्र’ थीम पर भव्य पूजा पंडाल तैयार किया जा रहा है। करीब 50 फीट चौड़े और 45 फीट ऊंचे पंडाल में आधुनिक तकनीक और पारंपरिक कला का संगम देखने को मिलेगा। पंडाल निर्माण…

JP Bharat Share

धनबाद: भूली डी ब्लॉक सेक्टर-9A स्थित हॉस्पिटल ग्राउंड में दुर्गापूजा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बार यहां ‘कालचक्र’ थीम पर भव्य पूजा पंडाल तैयार किया जा रहा है।

करीब 50 फीट चौड़े और 45 फीट ऊंचे पंडाल में आधुनिक तकनीक और पारंपरिक कला का संगम देखने को मिलेगा। पंडाल निर्माण के साथ विद्युत सजावट का काम भी तेजी से किया जा रहा है।

श्रद्धालुओं के लिए खास होगा पंडाल

पूजा समिति के सदस्यों के अनुसार, पिछले वर्षों में श्रद्धालुओं से मिले उत्साह को देखते हुए इस बार कुछ अलग और आकर्षक प्रस्तुति देने की तैयारी है। पंडाल में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेगी।

आयोजकों को उम्मीद है कि दुर्गापूजा के दौरान ‘कालचक्र’ थीम वाला यह पंडाल भूली के साथ-साथ धनबाद के लोगों के लिए भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनेगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports