धनबाद: अवैध बालू के कारोबार पर रोक लगाने के लिए बरवाअड्डा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिना नंबर प्लेट के महिंद्रा कंपनी के एक मिनी हाइवा को जब्त किया है। वाहन को बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के जीटी रोड से पकड़ा गया। वाहन में बालू लदा हुआ था।
पुलिस के अनुसार, वाहन की जांच के दौरान चालक से बालू परिवहन से संबंधित वैध परमिट, चालान और अन्य जरूरी दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच में वाहन पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी मिली।
इसके बाद पुलिस ने मिनी हाइवा को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा करा दिया। पुलिस अब वाहन और बालू से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि अवैध बालू परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
















