,

धनबाद में अंपायरिंग और स्कोरिंग वर्कशॉप शुरू, करियर की संभावनाओं से रूबरू हुए प्रतिभागी

JP Bharat Shareधनबाद: धनबाद क्रिकेट संघ (DCA) की ओर से तीन दिवसीय अंपायरिंग एवं स्कोरिंग वर्कशॉप का शुभारंभ शुक्रवार को रणधीर वर्मा स्टेडियम स्थित DCA कार्यालय में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन DCA और JSCA के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। वर्कशॉप के दौरान DCA महासचिव विनय कुमार सिंह ने कहा कि…

JP Bharat Share

धनबाद: धनबाद क्रिकेट संघ (DCA) की ओर से तीन दिवसीय अंपायरिंग एवं स्कोरिंग वर्कशॉप का शुभारंभ शुक्रवार को रणधीर वर्मा स्टेडियम स्थित DCA कार्यालय में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन DCA और JSCA के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

वर्कशॉप के दौरान DCA महासचिव विनय कुमार सिंह ने कहा कि अंपायरिंग और स्कोरिंग के क्षेत्र में युवाओं के लिए बेहतर करियर के अवसर मौजूद हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को आगामी JSCA अंपायरिंग सेमिनार में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में करीब 25 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। स्टेट पैनल अंपायर नीरज पाठक और ओमप्रकाश राय प्रतिभागियों को क्रिकेट के नियम, लॉ और बायलॉज की जानकारी दे रहे हैं। वहीं दीपक कुमार और ज्ञान रंजन स्कोरिंग की तकनीकी बारीकियों और व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दे रहे हैं।

वर्कशॉप में मैदान पर निर्णय लेने की प्रक्रिया, अंपायरिंग के नियमों और स्कोरिंग से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी भी दी जा रही है। तीन दिवसीय प्रशिक्षण के अंतिम दिन प्रतिभागियों की परीक्षा होगी, जिसके आधार पर उनकी दक्षता का आकलन किया जाएगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports