, ,

बलियापुर के जल संकट पर एक्शन मोड में जनप्रतिनिधि, डीडीसी से मिलकर उठाई स्थायी समाधान की मांग

JP Bharat Shareबलियापुर (धनबाद): भीषण जल संकट से जूझ रहे बलियापुर प्रखंड के लोगों को राहत दिलाने के लिए जनप्रतिनिधि अब एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उप विकास आयुक्त (डीडीसी) से मुलाकात कर क्षेत्र में गहराते पेयजल संकट के स्थायी समाधान की मांग…

JP Bharat Share

बलियापुर (धनबाद): भीषण जल संकट से जूझ रहे बलियापुर प्रखंड के लोगों को राहत दिलाने के लिए जनप्रतिनिधि अब एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उप विकास आयुक्त (डीडीसी) से मुलाकात कर क्षेत्र में गहराते पेयजल संकट के स्थायी समाधान की मांग उठाई।

प्रतिनिधिमंडल ने डीडीसी को बताया कि दामोदर नदी में बने इंटकवेल तक पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पहुंच पा रहा है, जिसके कारण पूरे क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा गया है। इसका सीधा असर नल-जल योजना पर पड़ रहा है और कई गांवों में लोगों को पानी के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। उन्होंने मांग की कि पोकलेन मशीन के माध्यम से नदी का गहरीकरण कराया जाए, ताकि इंटकवेल तक पर्याप्त जल पहुंच सके और क्षेत्र के सभी घरों में नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना तभी सफल हो सकती है जब जलस्रोतों में पर्याप्त पानी उपलब्ध रहे। इसलिए दामोदर नदी में आवश्यक तकनीकी उपाय कर जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाना जरूरी है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीडीसी ने प्रतिनिधिमंडल को सकारात्मक पहल और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर समस्या के समाधान की दिशा में जल्द कदम उठाए जाएंगे।

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि शीतल दत्ता, हीरालाल मोदक सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports