,

धनबाद में जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने शिकायतों के समाधान का दिया भरोसा

JP Bharat Shareधनबाद: जिले के आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतों और समस्याओं को लेकर…

JP Bharat Share

धनबाद: जिले के आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतों और समस्याओं को लेकर पहुंचे।

जनता दरबार में गोविंदपुर, महुदा, सरायढेला, बलियापुर, मैथन, तोपचांची, बाघमारा, बरवाअड्डा, पूर्वी टुंडी, चिरकुंडा तथा केन्दुआडीह सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं।

इस दौरान धोखाधड़ी और जालसाजी कर जमीन हड़पने, पुरस्कृत राशि के भुगतान, आवागमन के रास्ते को अवरुद्ध करने, सड़क पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण, जलमीनार की मरम्मत, होमगार्ड से जुड़े मामलों, आर्थिक सहायता, दिव्यांगजनों को रोजगार, नियोजन, इलाज हेतु सहायता राशि, सड़क, नाली, पेयजल और स्ट्रीट लाइट जैसी जनसमस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता दरबार में प्राप्त सभी आवेदनों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं। उपायुक्त ने उपस्थित लोगों को उनकी शिकायतों के त्वरित एवं उचित समाधान का भरोसा भी दिलाया।

जनता दरबार के माध्यम से जिला प्रशासन ने एक बार फिर आम नागरिकों और प्रशासन के बीच संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल की।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports