,

बलियापुर में बेसहारा परिवारों की मदद को आगे आए विधायक चंद्रदेव महतो

JP Bharat Shareबलियापुर (धनबाद): बलियापुर में दो परिवार अपने मुखिया की मौत के बाद आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। जोहरलाल मोहली की बीमारी से मौत के बाद उनकी पत्नी अबला देवी और दो बेटियां ममता व सुलेखा मुश्किल हालात में जीवन गुजार रही हैं। परिवार के पास भोजन और श्राद्ध कर्म तक के लिए…

JP Bharat Share

बलियापुर (धनबाद): बलियापुर में दो परिवार अपने मुखिया की मौत के बाद आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। जोहरलाल मोहली की बीमारी से मौत के बाद उनकी पत्नी अबला देवी और दो बेटियां ममता व सुलेखा मुश्किल हालात में जीवन गुजार रही हैं। परिवार के पास भोजन और श्राद्ध कर्म तक के लिए पर्याप्त पैसे नहीं थे। वहीं, विश्वनाथ मोहली की आकस्मिक मौत के बाद उनका परिवार भी आर्थिक परेशानी का सामना कर रहा है। उनके पीछे दो बेटियां हैं।

दोनों परिवारों की स्थिति की जानकारी मिलने पर सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने संज्ञान लिया और सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। उनके निर्देश पर प्रखंड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की।

विधायक ने बेटियों की पढ़ाई में सहयोग करने और दोनों परिवारों को हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा भी दिया। अब परिवारों को सरकारी सहायता और पक्के आवास मिलने की उम्मीद है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports