, ,

कतरास की RK माइंस में चोरी की कोशिश, खदान के अंदर 4-5 लोगों के फंसे होने की आशंका

JP Bharat Shareकतरास/धनबाद: रामकनाली ओपी क्षेत्र स्थित आरके माइंस में बीती रात चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने पंखा घर की दीवार तोड़कर खदान के अंदर प्रवेश किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद खदान में तैनात सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे। इसके बाद अंदर…

JP Bharat Share

कतरास/धनबाद: रामकनाली ओपी क्षेत्र स्थित आरके माइंस में बीती रात चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने पंखा घर की दीवार तोड़कर खदान के अंदर प्रवेश किया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद खदान में तैनात सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे। इसके बाद अंदर गए लोगों के बाहर निकलने का रास्ता मुश्किल होने की बात सामने आई। स्थानीय लोगों और कर्मचारियों ने करीब चार से पांच लोगों के खदान के अंदर फंसे होने की आशंका जताई है। हालांकि, इसकी अभी तक पुलिस या कंपनी प्रबंधन की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

खदान के अंदर तलाश में नहीं मिला सुराग

घटना की सूचना आरके माइंस के महाप्रबंधक और स्थानीय थाना को दी गई। इसके बाद कंपनी के कर्मचारियों ने खदान के अंदर जाकर संदिग्ध लोगों की तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिला।

कर्मचारियों के बीच चर्चा है कि अंदर चप्पल, पैरों के निशान और अन्य कुछ संकेत मिले हैं। हालांकि, इन संकेतों से किसी व्यक्ति के खदान के अंदर फंसे होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बताया जाता है कि आरके माइंस की खदान काफी गहरी और विस्तृत है तथा करीब 34 लेवल तक फैली हुई है। ऐसे में अंदर किसी व्यक्ति की तलाश करना चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है।

घटना के बाद खदान परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस और कंपनी प्रबंधन की ओर से पूरे मामले की जांच की जा रही है और अंदर गए संदिग्ध लोगों की वास्तविक स्थिति का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports