,

बोकारो वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़

JP Bharat Shareबोकारो: बोकारो वन प्रमंडल की टीम ने अवैध लकड़ी कटाई और तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गोमिया प्रखंड के तुलबुल और डेढ़े क्षेत्र में संचालित अवैध नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। वन विभाग की छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध लकड़ी बरामद की गई तथा कई अवैध आरा मिलों को ध्वस्त…

JP Bharat Share

बोकारो: बोकारो वन प्रमंडल की टीम ने अवैध लकड़ी कटाई और तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गोमिया प्रखंड के तुलबुल और डेढ़े क्षेत्र में संचालित अवैध नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। वन विभाग की छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध लकड़ी बरामद की गई तथा कई अवैध आरा मिलों को ध्वस्त किया गया।

वन विभाग की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाते हुए पांच ट्रैक्टर अवैध लकड़ी जब्त की। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से संचालित आरा मिलों में लगी मशीनों को भी नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा मामले में संलिप्त पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

वन अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में लंबे समय से अवैध लकड़ी कटाई और तस्करी की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से अभियान चलाकर इस नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई की गई। विभाग का मानना है कि इस कार्रवाई से लकड़ी तस्करों के संगठित गिरोह को बड़ा झटका लगा है।

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जंगलों और वन्यजीवों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। अवैध कटाई, तस्करी और वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा।

विभाग ने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि वे वन संरक्षण में सहयोग करें और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत वन विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports