,

bokaro पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अस्पताल पहुंचकर इंद्रजीत महतो का जाना हालचाल

JP Bharat Shareबोकारो : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री Raghubar Das सोमवार को धनबाद से रांची लौटने के क्रम में अस्पताल पहुंचे और सिंदरी के पूर्व विधायक Indrajit Mahato का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी ली और परिजनों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। बताया जा रहा है कि…

JP Bharat Share

बोकारो : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री Raghubar Das सोमवार को धनबाद से रांची लौटने के क्रम में अस्पताल पहुंचे और सिंदरी के पूर्व विधायक Indrajit Mahato का हालचाल जाना।

इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी ली और परिजनों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। बताया जा रहा है कि इंद्रजीत महतो को हाल ही में हैदराबाद से बोकारो स्थित अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए शिफ्ट किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि इंद्रजीत महतो एक जनप्रिय नेता रहे हैं और समाज को उनकी सक्रिय उपस्थिति की आवश्यकता है। उन्होंने भगवान बाबा बैद्यनाथ से प्रार्थना की कि वे जल्द स्वस्थ होकर फिर से जनसेवा में सक्रिय हों।

यह मुलाकात संवेदना, आत्मीयता और राजनीतिक सौहार्द का सकारात्मक संदेश भी देती है।

ये भी पढ़ें:-धनबाद : न्यूबर्ग पल्स लैब का उद्घाटन, अब शहर में मिलेगी आधुनिक जांच सुविधा


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports