,

बरमसिया में अवैध पार्किंग और कागजात विहीन वाहनों पर कार्रवाई, 1.26 लाख रुपये जुर्माना

JP Bharat Shareधनबाद: सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिला परिवहन कार्यालय की टीम ने बरमसिया स्थित एफसीआई गोदाम के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया। उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर हुई कार्रवाई में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया गया। जांच के दौरान…

JP Bharat Share

धनबाद: सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिला परिवहन कार्यालय की टीम ने बरमसिया स्थित एफसीआई गोदाम के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया। उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर हुई कार्रवाई में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया गया।

जांच के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े 4 वाहनों के अलावा आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाने वाले 12 वाहनों पर कार्रवाई की गई। इन सभी वाहनों से कुल 1 लाख 26 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं, गंभीर अनियमितता पाए जाने पर एक वाहन को जब्त कर मनियाडीह ओपी के सुपुर्द कर दिया गया।

भारी वाहनों की पार्किंग से यातायात प्रभावित

प्रशासन के अनुसार, बरमसिया एफसीआई गोदाम के आसपास सड़क किनारे भारी वाहनों की बेतरतीब पार्किंग के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। इससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी हुई थी। इसी को देखते हुए परिवहन विभाग की टीम ने विशेष जांच अभियान चलाया।

जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी. द्विवेदी ने कहा कि सड़क सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है। मुख्य सड़कों पर अवैध पार्किंग आम लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ इस तरह के जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports