,

बरटांड निवासी मनोज भवानी के निधन से शोक की लहर, अंतिम यात्रा में शामिल होकर दी गई श्रद्धांजलि

JP Bharat Shareधनबाद: बरटांड निवासी मनोज भवानी के असामयिक निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन को सामाजिक और व्यक्तिगत क्षति बताते हुए कई लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया। दिवंगत मनोज भवानी के आवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की गई तथा इस दुख की घड़ी में…

JP Bharat Share

धनबाद: बरटांड निवासी मनोज भवानी के असामयिक निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन को सामाजिक और व्यक्तिगत क्षति बताते हुए कई लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया।

दिवंगत मनोज भवानी के आवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की गई तथा इस दुख की घड़ी में परिवार को सांत्वना दी गई। उपस्थित लोगों ने परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया।

इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा में भी शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। उपस्थित लोगों ने उनके जीवन और समाज के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर ईश्वर से प्रार्थना की गई कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

सभी ने नम आंखों से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उन्हें अंतिम विदाई दी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed