,

गोल्फ ग्राउंड मेला विवादों में: बिना अनुमति वसूला जा रहा था पार्किंग शुल्क, नगर निगम की जांच में खुलासा

JP Bharat Shareधनबाद: शहर के रणधीर वर्मा स्टेडियम (गोल्फ ग्राउंड) में चल रहे मेले में अवैध पार्किंग वसूली का मामला सामने आने के बाद नगर निगम प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शिकायत मिलने के बाद निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें यह खुलासा हुआ कि पार्किंग शुल्क वसूल रहे लोगों…

JP Bharat Share

धनबाद: शहर के रणधीर वर्मा स्टेडियम (गोल्फ ग्राउंड) में चल रहे मेले में अवैध पार्किंग वसूली का मामला सामने आने के बाद नगर निगम प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शिकायत मिलने के बाद निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें यह खुलासा हुआ कि पार्किंग शुल्क वसूल रहे लोगों के पास किसी भी प्रकार की वैध अनुमति नहीं थी।

नगर निगम की जांच के दौरान मौके पर मौजूद कर्मियों से जब अनुमति संबंधी दस्तावेज मांगे गए तो वे कोई भी वैध स्वीकृति पत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि पार्किंग शुल्क वसूलने के लिए नगर निगम से कोई आधिकारिक अनुमति प्राप्त नहीं की गई थी।

मामले की जानकारी मिलते ही धनबाद के मेयर संजीव सिंह ने स्पष्ट किया कि नगर निगम क्षेत्र में पार्किंग शुल्क वसूलने का अधिकार केवल नगर निगम के पास है। बिना अनुमति किसी भी संस्था या व्यक्ति द्वारा पार्किंग शुल्क वसूली पूरी तरह अवैध है और इसे किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मेयर ने बताया कि पिछले वर्ष भी इसी प्रकार का मामला सामने आया था, जिसमें संबंधित आयोजक पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था। इस बार भी जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इधर मेले में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर भी कई शिकायतें नगर निगम तक पहुंची हैं। निगम प्रशासन ने इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अलग से जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यदि स्वच्छता और अन्य आवश्यक मानकों में लापरवाही पाई जाती है तो आयोजकों के खिलाफ अतिरिक्त कार्रवाई भी की जा सकती है।

नगर निगम की इस कार्रवाई के बाद मेले के आयोजकों और संबंधित लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट और निगम प्रशासन द्वारा की जाने वाली आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports