कोयला तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: CCL माइंस से 16 बाइक जब्त, तस्कर फरार
कोयला तस्करी के खिलाफ सीसीएल प्रबंधन और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कबरीबाद माइंस में छापेमारी की।
इस दौरान तस्करों द्वारा इस्तेमाल की जा रही 16 बाइक जब्त की गईं। बताया जा रहा है कि तस्कर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर माइंस में घुसकर कोयला चोरी कर रहे थे।
छापेमारी के दौरान पुलिस को देखते ही तस्कर मौके से फरार हो गए। हालांकि जब्त बाइक के आधार पर उनकी पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
ये भी पढ़ें:-धनबाद : विवादों में फंसा वार्ड 22 का राजा तालाब, 2.61 करोड़ की योजना अधर में
















