,

चिरकुंडा उपाध्यक्ष विजय यादव ने DC-DDC से की मुलाकात, विकास कार्यों और बालू घाट निविदा पर चर्चा

JP Bharat Shareचिरकुंडा : नगर परिषद के उपाध्यक्ष विजय यादव ने धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन और उप विकास आयुक्त सनी राज से शिष्टाचार मुलाकात कर क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। मुलाकात के दौरान विजय यादव ने कापासरा/सुंदरनगर स्थित बराकर नदी के बालू घाट की निविदा प्रक्रिया जल्द शुरू…

JP Bharat Share

चिरकुंडा : नगर परिषद के उपाध्यक्ष विजय यादव ने धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन और उप विकास आयुक्त सनी राज से शिष्टाचार मुलाकात कर क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

मुलाकात के दौरान विजय यादव ने कापासरा/सुंदरनगर स्थित बराकर नदी के बालू घाट की निविदा प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग रखी। साथ ही नगर विकास विभाग की योजनाओं में आ रही भूमि संबंधी बाधाओं को दूर करने के लिए आवश्यक जमीन उपलब्ध कराने का आग्रह भी किया।

विकास योजनाओं पर फोकस

उपाध्यक्ष ने DMFT (जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट) मद से प्रस्तावित विभिन्न वार्डों की विकास योजनाओं को शीघ्र स्वीकृति देने का अनुरोध किया। इस पर उप विकास आयुक्त ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए सभी प्रस्तावों पर एक माह के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

प्रशासन से मिला भरोसा

इस बैठक में पूर्व उपाध्यक्ष वरुण दे भी मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से मिले आश्वासन के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि चिरकुंडा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार तेजी से होगा और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

ये भी पढ़ें:-Dhanbad में 77 केंद्रों पर उत्पाद सिपाही परीक्षा शुरू

 


JP Bharat Share

One response to “चिरकुंडा उपाध्यक्ष विजय यादव ने DC-DDC से की मुलाकात, विकास कार्यों और बालू घाट निविदा पर चर्चा”

  1. […] ये भी पढ़ें:-चिरकुंडा उपाध्यक्ष विजय यादव ने DC-DDC से … […]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports