,

चरकपनिया में CISF की बड़ी कार्रवाई, ड्रोन से मिला अवैध कोयले का भंडार; 207 टन कोयला जब्त

JP Bharat Shareबेरमो/बोकारो: अवैध कोयला खनन, चोरी, भंडारण और परिवहन के खिलाफ CISF ने कार्रवाई करते हुए चरकपनिया गांव में बड़ी मात्रा में कोयला बरामद किया। 30 सितंबर 2026 को CCL के B&K एरिया अंतर्गत वेदकरो माइंस के पास CISF और CCL की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 207.17 टन Grade-4 कोयला जब्त किया। जब्त…

JP Bharat Share

बेरमो/बोकारो: अवैध कोयला खनन, चोरी, भंडारण और परिवहन के खिलाफ CISF ने कार्रवाई करते हुए चरकपनिया गांव में बड़ी मात्रा में कोयला बरामद किया। 30 सितंबर 2026 को CCL के B&K एरिया अंतर्गत वेदकरो माइंस के पास CISF और CCL की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 207.17 टन Grade-4 कोयला जब्त किया। जब्त कोयले की अनुमानित कीमत करीब 8.77 लाख रुपये बताई गई है।

ड्रोन से की गई इलाके की निगरानी

बताया गया कि चरकपनिया इलाके में अवैध तरीके से कोयला जमा किए जाने की सूचना मिलने के बाद CISF ने पहले ड्रोन के माध्यम से क्षेत्र की निगरानी की। संदिग्ध स्थान की पहचान होने के बाद रेड टीम ने QRT और प्रशिक्षित डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर सर्च ऑपरेशन चलाया।

चार मोटरसाइकिल भी जब्त

कार्रवाई के दौरान कोयले के अलावा कथित तौर पर कोयला ढुलाई में इस्तेमाल की जा रही चार मोटरसाइकिलें भी जब्त की गईं। CISF की प्रारंभिक जांच के अनुसार, अलग-अलग खनन क्षेत्रों से कोयला एकत्र कर सुनसान स्थानों पर जमा किए जाने की आशंका है। इसके बाद छोटे वाहनों के जरिए कोयले को आगे पहुंचाने की बात सामने आई है।

ग्रामीणों से बातचीत कर संभाली स्थिति

अभियान के दौरान CISF टीम ने स्थानीय ग्रामीणों और महिलाओं से बातचीत कर स्थिति को शांतिपूर्ण बनाए रखा। अधिकारियों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

CISF के मुताबिक यह कार्रवाई “Zero Coal Leakage” अभियान के तहत की गई। जब्त कोयले के स्रोत और इसके पीछे सक्रिय लोगों तथा नेटवर्क की जानकारी जुटाने के लिए आगे की जांच जारी है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports