,

Jharkhand: सतगावां में शिक्षकों की कमी को लेकर छात्रों ने घेरा प्रखंड मुख्यालय

JP Bharat Shareकोडरमा: शिक्षा व्यवस्था में सुधार और शिक्षकों की कमी समेत विभिन्न मांगों को लेकर राज्य संपोषित +2 उच्च विद्यालय बासोडीह के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने बुधवार को प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर धरना दिया। विद्यार्थी विद्यालय परिसर से पैदल मार्च करते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है…

JP Bharat Share

कोडरमा: शिक्षा व्यवस्था में सुधार और शिक्षकों की कमी समेत विभिन्न मांगों को लेकर राज्य संपोषित +2 उच्च विद्यालय बासोडीह के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने बुधवार को प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर धरना दिया। विद्यार्थी विद्यालय परिसर से पैदल मार्च करते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

छात्रों का कहना है कि विद्यालय में करीब 2,900 विद्यार्थी नामांकित हैं, जबकि महज 8 शिक्षक उपलब्ध हैं। शिक्षकों की कमी के कारण कई विषयों की नियमित पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विद्यार्थियों ने कहा कि परीक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के समय पर्याप्त शिक्षकों का नहीं होना बड़ी समस्या है।

जर्जर भवन और पेयजल की समस्या भी उठाई

धरना दे रहे विद्यार्थियों ने पर्याप्त शिक्षकों की व्यवस्था के साथ विद्यालय भवन की मरम्मत, पेयजल की समुचित व्यवस्था और लिपिक की नियुक्ति समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।

कुछ छात्रों ने शिक्षकों पर कथित रूप से धमकी देने का आरोप भी लगाया और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

अधिकारियों ने छात्रों को समझाने का किया प्रयास

धरने की सूचना मिलने पर बीडीओ मनोज कुमार रवि, बीपीओ अशोक उपाध्याय समेत पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने छात्रों की समस्याएं सुनीं और उन्हें समझाने का प्रयास किया।

हालांकि, छात्र-छात्राएं कोडरमा उपायुक्त को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। करीब चार घंटे बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी मुकुल राज भी धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत कर समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल का भरोसा दिलाने का प्रयास किया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports