रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC-CGL परीक्षा को रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले को निरस्त कर दिया है। अदालत के इस फैसले से परीक्षा में सफल होकर नियुक्त हुए करीब 2300 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। अब उनकी नौकरी बरकरार रहेगी।
इस फैसले के बाद सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति पर छाए संकट के बादल हट गए हैं। हालांकि, मामले से जुड़ी जांच की प्रक्रिया जारी रहेगी।
हाईकोर्ट के आदेश से उन अभ्यर्थियों को राहत मिली है, जिन्होंने परीक्षा के परिणाम के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल की थी।
















