कोडरमा: झुमरी तिलैया स्थित सीडी बालिका उच्च विद्यालय में प्राचार्य के निलंबन को लेकर छात्राओं का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। निलंबन के विरोध में छात्राएं आक्रोशित हो गईं और प्राचार्य को विद्यालय से जाने से रोकती नजर आईं।
छात्राओं ने विद्यालय परिसर में धरना दिया और प्राचार्य के निलंबन के फैसले का विरोध जताया। घटना के बाद विद्यालय परिसर में हलचल का माहौल रहा।
















