,

DCA AGM में बड़े फैसले: रणजी क्रिकेटरों को मिलेगी मानद सदस्यता, स्वर्ण जयंती समारोह की तैयारी

JP Bharat Shareधनबाद: धनबाद क्रिकेट संघ (DCA) की मंगलवार को धनबाद क्लब में आयोजित वार्षिक आम बैठक (AGM) में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में धनबाद का प्रतिनिधित्व करते हुए रणजी ट्रॉफी खेलने वाले क्रिकेटरों को मानद सदस्यता देने और संघ की स्वर्ण जयंती समारोह आयोजित करने का फैसला लिया गया। बैठक में करीब…

JP Bharat Share

धनबाद: धनबाद क्रिकेट संघ (DCA) की मंगलवार को धनबाद क्लब में आयोजित वार्षिक आम बैठक (AGM) में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में धनबाद का प्रतिनिधित्व करते हुए रणजी ट्रॉफी खेलने वाले क्रिकेटरों को मानद सदस्यता देने और संघ की स्वर्ण जयंती समारोह आयोजित करने का फैसला लिया गया। बैठक में करीब 160 सदस्यों ने हिस्सा लिया।

महासचिव विनय कुमार सिंह ने सदस्यों का स्वागत किया, जबकि अध्यक्ष मनोज कुमार ने सत्र 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि पिछले सत्र में JSCA के तीन टूर्नामेंटों में धनबाद की टीम विजेता रही। कोनैन कुरैशी और अनंदिता किशोर के राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का भी उल्लेख किया गया।

चार खिलाड़ियों को मिलेगा ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ सम्मान

सत्र 2025-26 के लिए सीनियर पुरुष वर्ग में कोनैन कुरैशी, सीनियर महिला वर्ग में अनंदिता किशोर, जूनियर पुरुष वर्ग में सिद्धार्थ सिन्हा और जूनियर महिला वर्ग में वृष्टि कुमारी को क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। चारों खिलाड़ियों को 27 सितंबर को वेडिंग बेल्स में आयोजित वार्षिक समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

काको मैदान में शुरू होंगे स्थानीय मैच

बैठक में काको मैदान के विकास को लेकर भी चर्चा हुई। DCA की योजना इस मैदान पर स्थानीय क्रिकेट मैच शुरू करने की है। मैदान के अंतिम कार्य के लिए करीब तीन लाख रुपये की राशि को सदस्यों ने मंजूरी दी। साथ ही पिछले वित्तीय वर्ष की ऑडिट रिपोर्ट को स्वीकार किया गया और श्याम पसारी को दोबारा ऑडिटर नियुक्त करने पर सहमति बनी।

ऑनलाइन होगा DCA का काम

DCA को धीरे-धीरे पेपरलेस बनाने की दिशा में भी कदम बढ़ाया गया है। संघ की ओर से एप विकसित किए जाने की जानकारी दी गई, जिसके माध्यम से रजिस्ट्रेशन सहित विभिन्न प्रक्रियाएं ऑनलाइन करने की योजना है। वहीं प्रबंध समिति की लगातार पांच बैठकों में अनुपस्थित रहने वाले सदस्यों के खिलाफ निलंबन का निर्णय भी लिया गया।

बैठक में JSCA की गतिविधियों और दलीप ट्रॉफी में पूर्व क्षेत्र की उपलब्धि पर भी चर्चा हुई। DCA की ओर से इस उपलब्धि के लिए JSCA को औपचारिक रूप से प्रशंसा पत्र भेजने का निर्णय लिया गया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports