,

सुगियाडीह में करमा महोत्सव में शामिल हुए संजीव सिंह, बेटी शताक्षी के साथ किया पारंपरिक करमा नृत्य

JP Bharat Shareधनबाद: करमा पर्व के अवसर पर सुगियाडीह दास टोला, नीचे बस्ती में आयोजित करमा महोत्सव में धनबाद के मेयर संजीव सिंह अपनी बड़ी पुत्री शताक्षी सिंह के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्थानीय महिलाओं के साथ पारंपरिक करमा नृत्य में भी हिस्सा लिया। धनबाद में करमा पर्व के दौरान विभिन्न स्थानों…

JP Bharat Share

धनबाद: करमा पर्व के अवसर पर सुगियाडीह दास टोला, नीचे बस्ती में आयोजित करमा महोत्सव में धनबाद के मेयर संजीव सिंह अपनी बड़ी पुत्री शताक्षी सिंह के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्थानीय महिलाओं के साथ पारंपरिक करमा नृत्य में भी हिस्सा लिया। धनबाद में करमा पर्व के दौरान विभिन्न स्थानों पर पारंपरिक पूजा, लोकगीत और नृत्य के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस अवसर पर संजीव सिंह ने करमा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए प्रकृति, भाई-बहन के प्रेम और समृद्धि के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कामना की कि करम देव की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे।

उन्होंने सुगियाडीह नीचे बस्ती की माता-बहनों की ओर से मिले स्नेह, सम्मान और आत्मीय स्वागत के लिए आभार भी व्यक्त किया। करमा पर्व झारखंड की लोकपरंपरा और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा प्रमुख पर्व है, जिसमें प्रकृति की आराधना और भाई-बहन के संबंधों की भावना प्रमुख रहती है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports