,

Dhanbad: 47वीं पुण्यतिथि पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण को दी गई श्रद्धांजलि

JP Bharat Shareधनबाद : लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 47वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को बैंक मोड़ स्थित जेपी चौक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोकनायक स्मारक समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि…

JP Bharat Share

धनबाद : लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 47वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को बैंक मोड़ स्थित जेपी चौक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोकनायक स्मारक समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण के विचार और सिद्धांत आज भी देशहित में प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि जेपी के आदर्श समाज और देश को निरंतर प्रेरणा देते हैं।

पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय झा ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण के सपनों को साकार करने में युवाओं और छात्रों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से जेपी के विचारों और आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की।

इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी, प्रो. एनके अंबष्ठ, केबी सहाय, जयकिशन, रतन चंद्र मानव, श्याम नंदलाल त्यागी, अरुण राय, जावेद अहमद, श्याम सुंदर स्वर्णकार, लाल वर्मा, विमल शर्मा, वासुदेव गोस्वामी, राकेश सहाय, वीरेंद्र ठाकुर, अरविंद सिन्हा और रवि भूषण श्रीवास्तव समेत कई लोगों ने जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports