,

dhanbad नई दिल्ली में संयुक्त मोर्चा का राष्ट्रीय विमर्श, एससी-एसटी और पिछड़ा वर्ग के मुद्दों पर हुई चर्चा

JP Bharat Shareधनबाद / नई_दिल्ली : अखिल भारतीय अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब में राष्ट्रीय विमर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ओम सुधा ने किया, जिसमें एससी, एसटी और पिछड़ा वर्ग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से…

JP Bharat Share

धनबाद / नई_दिल्ली : अखिल भारतीय अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब में राष्ट्रीय विमर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ओम सुधा ने किया, जिसमें एससी, एसटी और पिछड़ा वर्ग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

विमर्श के दौरान यूजीसी गाइडलाइंस को लागू कराने, एससी एक्ट को कमजोर करने के प्रयासों का विरोध, जातिगत भेदभाव एवं उत्पीड़न रोकने, निजीकरण का विरोध, जाति जनगणना में जाति कॉलम जोड़ने, प्रमोशन में आरक्षण, बैंकलॉग सीटों पर भर्ती तथा मंडल आयोग की सभी सिफारिशों को लागू करने जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।

इसके अलावा महाबोधि मंदिर की मुक्ति, पुरानी पेंशन योजना (OPS) लागू करने, जल-जंगल-जमीन पर आदिवासियों के अधिकार, महिला आरक्षण में कोटे के अंदर कोटा तथा संविधान की रक्षा जैसे विषयों पर भी वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. निशा बुराक (हरियाणा), डॉ. विनोद कुमार (कार्यकारी अध्यक्ष), प्रहलाद बेहरा (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), सुधीर कांड़ा (राष्ट्रीय सचिव), रमेश पटेल (महासचिव, छत्तीसगढ़), प्रमोदिनी रामटेके (महाराष्ट्र), ई.के.के. वर्मा (प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़), डॉ. अश्वनी कुमार (राष्ट्रीय महासचिव, हरियाणा), डॉ. राम उदय शर्मा, विनय कुमार, विक्रांत चंद्रगुप्त मौर्य सहित धनबाद से महेश यादव और गोपाल यादव ने अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में सामाजिक न्याय, संविधानिक अधिकार और आरक्षण व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports