,

DhanbadNews:JP Group of Institutions में दीपावली की धूम, रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

JP Bharat Shareधनबाद: बाईपास बलियापुर रोड स्थित JP Group of Institutions के कैंपस में दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने पारंपरिक और आधुनिक संदेशों पर आधारित आकर्षक रंगोलियां बनाईं। वहीं, दीपावली की थीम पर तैयार…

JP Bharat Share

धनबाद: बाईपास बलियापुर रोड स्थित JP Group of Institutions के कैंपस में दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

विद्यार्थियों ने पारंपरिक और आधुनिक संदेशों पर आधारित आकर्षक रंगोलियां बनाईं। वहीं, दीपावली की थीम पर तैयार की गई खूबसूरत पेंटिंग्स ने कैंपस को उत्सवी रंगों से सजा दिया। निर्णायक मंडल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

संस्थान के चेयरमैन प्रदीप मंडल ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने में मदद करते हैं।

वहीं, मैनेजिंग डायरेक्टर नित्यानंद मंडल ने कहा कि संस्थान शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए भी प्रयासरत है। कार्यक्रम में आशीष मंडल सहित शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports