,

धनबाद डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर्स ट्रेड एसोसिएशन का द्विवार्षिक चुनाव 2 अक्टूबर को

JP Bharat Shareधनबाद: धनबाद डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर्स ट्रेड एसोसिएशन (पंजीकृत, ESTD 2012) की वार्षिक आम बैठक एवं द्विवार्षिक चुनाव 2 अक्टूबर 2026 को बैंक मोड़ स्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स हॉल में आयोजित किया जाएगा। चुनाव के दौरान एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा। तीन प्रमुख पदों के लिए नामांकन दाखिल किया गया है। इन…

JP Bharat Share

धनबाद: धनबाद डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर्स ट्रेड एसोसिएशन (पंजीकृत, ESTD 2012) की वार्षिक आम बैठक एवं द्विवार्षिक चुनाव 2 अक्टूबर 2026 को बैंक मोड़ स्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स हॉल में आयोजित किया जाएगा।

चुनाव के दौरान एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा। तीन प्रमुख पदों के लिए नामांकन दाखिल किया गया है।

इन पदों पर होगा चुनाव

  • अध्यक्ष: मनीष शाह
  • सचिव: सूरज कुमार रवानी एवं रंजीत जायसवाल
  • कोषाध्यक्ष: प्रकाश कुमार एवं ब्रजेश कुमार झा

चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए अभिजीत भट्टाचार्य, मृत्युंजय प्रसाद, सुभाष सरावगी और संजय कुमार को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

चुनाव प्रक्रिया BMCC के पदाधिकारी प्रमोद कुमार गोयल और संदीप मुखर्जी की उपस्थिति में संपन्न होगी। चुनाव के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा।

नवनिर्वाचित पदाधिकारी एसोसिएशन के 2026-28 के अगले कार्यकाल के लिए पदभार संभालेंगे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports