,

धनबाद | गला रेतकर युवक की हत्या का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

JP Bharat Shareधनबाद : थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्या कांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला 20 मार्च 2026 का है, जब साहू गली निवासी रोहित कुमार की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक की बहन रितु…

JP Bharat Share

धनबाद : थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्या कांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला 20 मार्च 2026 का है, जब साहू गली निवासी रोहित कुमार की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।

इस मामले में मृतक की बहन रितु कुमारी के फर्दबयान के आधार पर कांड संख्या 95/26 दर्ज किया गया था। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर जांच शुरू की।

जांच के दौरान जीतु यादव, तरुण यादव, महेश धीबर और भुनेश्वर हाड़ी की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर 23 अप्रैल 2026 को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि करीब दो महीने पहले ‘प्रेम’ नामक युवक द्वारा आरोपी जीतु यादव की नाबालिग बेटी को भगाने की घटना हुई थी, जिसके चलते रंजिश में इस हत्या को अंजाम दिया गया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का दाव (दउली), दो मोटरसाइकिल, मृतक का मोबाइल और घटना के समय पहना गया शॉल समेत अन्य सामान बरामद किया है।

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए Ritwik Srivastava (सिटी एसपी) ने बताया कि तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

ये भी पढ़ें:-dhanbad चासनाला कोलियरी में मजदूरों का प्रदर्शन, बकाया वेतन को लेकर जीएम गेट जाम

 


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports