सिंदरी: सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में मानसून के बीच धान रोपनी का पारंपरिक नज़ारा देखने को मिला। खेतों में महिला मजदूर पारंपरिक लोकगीत गाते हुए धान की रोपाई करती नजर आईं, जिससे गांव का माहौल पूरी तरह ग्रामीण संस्कृति और कृषि परंपरा से सराबोर दिखा।
इस दौरान सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक भी खेतों में पहुंचकर महिला मजदूरों के साथ धान रोपाई में शामिल हुए। उन्होंने किसानों और खेतिहर मजदूरों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि धरती की खुशबू, बारिश की फुहार और किसानों का अथक परिश्रम हमें यह एहसास कराता है कि हमारी थाली तक पहुंचने वाला हर अन्न का दाना कड़ी मेहनत, समर्पण और संघर्ष का परिणाम होता है।
उन्होंने किसानों के योगदान को देश की खाद्य सुरक्षा की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए सभी से अन्नदाताओं के सम्मान और सहयोग का संदेश भी दिया।
















