,

धनबाद जिला ओलम्पिक संघ का सात दिवसीय वृक्षारोपण अभियान संपन्न, जिले में लगाए गए 100 पौधे

JP Bharat Shareधनबाद: ओलम्पिक दिवस के अवसर पर धनबाद जिला ओलम्पिक संघ द्वारा 23 जून से शुरू किया गया सात दिवसीय वृक्षारोपण अभियान सोमवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संदेश के साथ आयोजित इस अभियान के दौरान जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर कुल 100 पौधे…

JP Bharat Share

धनबाद: ओलम्पिक दिवस के अवसर पर धनबाद जिला ओलम्पिक संघ द्वारा 23 जून से शुरू किया गया सात दिवसीय वृक्षारोपण अभियान सोमवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संदेश के साथ आयोजित इस अभियान के दौरान जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर कुल 100 पौधे लगाए गए।

अभियान के अंतिम दिन आमाघाटा स्थित क्रेडो वर्ल्ड स्कूल परिसर में 10 फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या शर्मीला सिन्हा, धनबाद जिला ओलम्पिक संघ के महासचिव रंजीत केशरी, उपाध्यक्ष अशित सहाय, कोषाध्यक्ष पवन कुमार बरनवाल, खेल विभागाध्यक्ष राहुल कुमार, खेल शिक्षक कार्तिक बाग, सुप्रिया, समृद्धि कुमारी, हर्षित चोखानी तथा विद्यालय के विद्यार्थियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्या शर्मीला सिन्हा ने कहा कि पेड़-पौधे जीवन का आधार हैं और प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण को अपनी जिम्मेदारी बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग के खतरे से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना समय की आवश्यकता है।

भारतीय ओलम्पिक संघ एवं झारखंड ओलम्पिक संघ के दिशा-निर्देश पर आयोजित इस अभियान में दून पब्लिक स्कूल, सेंट ज़ेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल (नावाडीह), मोंटफोर्ट अकादमी (राजगंज एवं आमाघाटा शाखा), डीएवी मॉडल स्कूल सीएफआरआई, जेएनएमएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल डिगवाडीह, लाइट हाउस रिसोर्ट, राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर और क्रेडो वर्ल्ड स्कूल सहित कई संस्थानों ने सहयोग किया।

धनबाद जिला ओलम्पिक संघ के महासचिव रंजीत केशरी ने सभी सहयोगी संस्थानों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports