,

धनबाद के 156 विद्यार्थियों को मिली निःशुल्क साइकिल, अब दूरी नहीं बनेगी शिक्षा में बाधा

JP Bharat Shareधनबाद: जिले में शिक्षा को बढ़ावा देने और दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों की पढ़ाई को आसान बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर कल्याण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत तोपचांची प्रखंड के…

JP Bharat Share

धनबाद: जिले में शिक्षा को बढ़ावा देने और दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों की पढ़ाई को आसान बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर कल्याण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत तोपचांची प्रखंड के छह विद्यालयों के 156 छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित कीं।

योजना के तहत मध्य विद्यालय नेरो के 19, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पावपुर के 15, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पहाड़पुर के 14, मध्य विद्यालय जगलाल गोमो के 44, मध्य विद्यालय श्रीरामपुर के 48 तथा बालिका मध्य विद्यालय तोपचांची के 16 विद्यार्थियों को साइकिलें प्रदान की गईं। लाभार्थियों में 75 छात्र और 81 छात्राएं शामिल हैं।

कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विद्यार्थियों को साइकिलें सौंपी गईं। इस दौरान उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि हर बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और उनकी पढ़ाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की।

जिला प्रशासन का मानना है कि इस पहल से विद्यार्थियों के स्कूल आने-जाने में सुविधा होगी, समय की बचत होगी और ड्रॉपआउट दर में कमी लाने में भी मदद मिलेगी। प्रशासन ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्र कल्याण के लिए भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रखने की बात कही।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed