,

धनबाद की अनंदिता किशोर को BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कैंप के लिए मिला बुलावा

JP Bharat Shareधनबाद: धनबाद की उभरती हुई महिला तेज गेंदबाज अनंदिता किशोर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) द्वारा आयोजित विशेष तेज गेंदबाज प्रशिक्षण शिविर के लिए आमंत्रित किया गया है। यह चयन सीनियर महिला चयन समिति की अनुशंसा पर किया गया है, जो उनके शानदार प्रदर्शन और निरंतर मेहनत…

JP Bharat Share

धनबाद: धनबाद की उभरती हुई महिला तेज गेंदबाज अनंदिता किशोर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) द्वारा आयोजित विशेष तेज गेंदबाज प्रशिक्षण शिविर के लिए आमंत्रित किया गया है। यह चयन सीनियर महिला चयन समिति की अनुशंसा पर किया गया है, जो उनके शानदार प्रदर्शन और निरंतर मेहनत का परिणाम माना जा रहा है।

बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित यह विशेष प्रशिक्षण शिविर 3 अगस्त से 9 अगस्त तक चलेगा। बीसीसीआई द्वारा झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) को भेजे गए ईमेल के अनुसार, अनंदिता किशोर को 2 अगस्त को कैंप में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

अनंदिता इससे पहले आईसीसी अंडर-19 महिला विश्व कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। घरेलू और राष्ट्रीय स्तर पर उनके लगातार बेहतर प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। अब इस कैंप में चयन उनके क्रिकेट करियर के लिए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

धनबाद क्रिकेट संघ (DCA) के अध्यक्ष मनोज कुमार ने अनंदिता की इस सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि उनकी मेहनत, अनुशासन और प्रतिभा ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। उन्होंने विश्वास जताया कि अनंदिता भविष्य में भारतीय महिला टीम की तेज गेंदबाजी आक्रमण की मजबूत कड़ी बन सकती हैं।

इस उपलब्धि पर डीसीए महिला समिति की चेयरमैन डॉ. सरिता सिन्हा, सदस्य आसनी सिंह, डॉ. नीतू सहाय, पूनम शर्मा, सुप्रिया कुमारी, डॉ. रीना बर्नवाल, महासचिव बिनय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष संजीव झा, मनोज कुमार सिंह, ललित जगननी, जावेद खान, उत्तम बिस्वास, साध्वेंद्र सिंह, संजीव राणा, अशोक सराफ सहित कई पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने अनंदिता को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अनंदिता किशोर का यह चयन न केवल धनबाद बल्कि पूरे झारखंड के लिए गर्व का विषय है और इससे राज्य की युवा महिला क्रिकेटरों को भी नई प्रेरणा मिलेगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports