खरीफ 2026: झारखंड के चार जिलों में टाटा एआईजी बनी फसल बीमा भागीदार, किसानों को मिलेगा सुरक्षा कवच

JP Bharat Shareधनबाद: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत खरीफ 2026 सीजन के लिए टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस को झारखंड के बोकारो, चतरा, गोड्डा और लातेहार जिलों में कार्यान्वयन बीमा भागीदार नियुक्त किया गया है। भारत सरकार और झारखंड सरकार की संयुक्त पहल के तहत यह कदम किसानों को प्राकृतिक आपदाओं, कीटों और बीमारियों…

JP Bharat Share

धनबाद: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत खरीफ 2026 सीजन के लिए टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस को झारखंड के बोकारो, चतरा, गोड्डा और लातेहार जिलों में कार्यान्वयन बीमा भागीदार नियुक्त किया गया है। भारत सरकार और झारखंड सरकार की संयुक्त पहल के तहत यह कदम किसानों को प्राकृतिक आपदाओं, कीटों और बीमारियों से होने वाले फसल नुकसान के खिलाफ आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

कंपनी ने बताया कि पात्र किसानों को योजना से जोड़ने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। किसान अपने नजदीकी बैंक, कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

राज्य सरकार किसानों को मात्र 1 रुपये के प्रीमियम पर फसल बीमा का लाभ उपलब्ध करा रही है, ताकि अधिक से अधिक किसान इस योजना का फायदा उठा सकें। इस पहल से किसानों को फसल नुकसान की स्थिति में आर्थिक सहायता मिलेगी और उनकी आय को स्थिर रखने में मदद मिलेगी।

टाटा एआईजी ने कहा कि कंपनी किसानों के बीच फसल बीमा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह योजना कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने और किसानों की जोखिम क्षमता को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports