,

धनबाद में अवैध खनन पर ड्रोन से निगरानी, 3.1 टन कोयला जब्त; 173 वाहनों की जांच

JP Bharat Shareधनबाद: अवैध खनन, कोयला चोरी, अवैध भंडारण और अनधिकृत परिवहन पर रोक लगाने के लिए CISF इकाई BCCL धनबाद ने सोमवार से मंगलवार सुबह तक विशेष अभियान चलाया। BCCL प्रबंधन और स्थानीय पुलिस-प्रशासन के समन्वय से जिले के 14 संवेदनशील स्थानों पर छापेमारी और तलाशी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान करीब 3.1…

JP Bharat Share

धनबाद: अवैध खनन, कोयला चोरी, अवैध भंडारण और अनधिकृत परिवहन पर रोक लगाने के लिए CISF इकाई BCCL धनबाद ने सोमवार से मंगलवार सुबह तक विशेष अभियान चलाया। BCCL प्रबंधन और स्थानीय पुलिस-प्रशासन के समन्वय से जिले के 14 संवेदनशील स्थानों पर छापेमारी और तलाशी अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान करीब 3.1 टन अवैध कोयला और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई। एरिया-05 के SBC चेक पोस्ट के पास करीब 100 किलो और एरिया-11 में सुदामडीह दामोदर ब्रिज के पास लगभग तीन टन कोयला बरामद हुआ।

अवैध खनन स्थल मिला, कराया गया समतल

कथलथोड़ा बस्ती के पास एक अवैध खनन स्थल भी मिला, जिसे कार्रवाई के दौरान समतल कराया गया। इसके अलावा कई जगह खुले रैट-होल और अवैध मुहाने मिले। इन्हें भरने के लिए BCCL प्रबंधन के साथ समन्वय किया जा रहा है।

ड्रोन से हॉटस्पॉट की निगरानी

CISF ने संवेदनशील इलाकों में ड्रोन के जरिए निगरानी की। इसके साथ ही सघन गश्त और एरिया डोमिनेशन भी किया गया। एरिया-03 और एरिया-12 में पहले से चिन्हित हॉटस्पॉट और अवैध खनन वाले क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी गई।

173 कोयला लदे वाहनों की जांच

अभियान के दौरान प्रमुख चेक पोस्ट, साइडिंग और कोयला परिवहन मार्गों पर 173 कोयला लदे वाहनों की जांच की गई। इनमें से 151 वाहनों का एम-परिवहन के माध्यम से सत्यापन किया गया। जांच के दौरान किसी वाहन में संदिग्ध गतिविधि या दस्तावेज से जुड़ी गड़बड़ी नहीं मिली।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports