रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से RMZ Infrastructure के President दीपक छाबड़िया ने मुलाकात की। बैठक में झारखंड में अत्याधुनिक IT Park विकसित करने, Global Capability Centre (GCC) स्थापित करने और तकनीकी एवं औद्योगिक क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई।
बैठक में IT के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सेमीकंडक्टर, मैन्युफैक्चरिंग, न्यूक्लियर एनर्जी और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे उभरते क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर भी विचार किया गया।
2029 तक IT Park शुरू करने की योजना
प्रस्तावित IT Park को 2029 तक शुरू करने की योजना पर चर्चा हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, पहले चरण में करीब 20 हजार रोजगार के अवसर और अगले तीन वर्षों में इसकी क्षमता बढ़ाकर करीब 75 हजार रोजगार अवसर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
रांची को IT, इनोवेशन और हाई-स्किल रोजगार के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए आधुनिक डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्योग-अनुकूल माहौल तैयार करने पर भी जोर दिया गया।
सरकार की ओर से IT Park, तकनीकी इकोसिस्टम और GCC मॉडल का अध्ययन करने के लिए अक्टूबर में एक विभागीय प्रतिनिधिमंडल के बेंगलुरु दौरे की योजना भी बताई गई है।
















