,

धनबाद में भक्ति का रंग, कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ धार्मिक अनुष्ठान

JP Bharat Shareधनबाद: कुम्हारपट्टी स्थित नवनिर्मित अघोर आश्रम में मंगलवार को मां तारा की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। तीन दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्तिमय माहौल का साक्षी बने। मां तारा भक्त मंडली के तत्वावधान में आयोजित कलश यात्रा…

JP Bharat Share

धनबाद: कुम्हारपट्टी स्थित नवनिर्मित अघोर आश्रम में मंगलवार को मां तारा की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। तीन दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्तिमय माहौल का साक्षी बने।

मां तारा भक्त मंडली के तत्वावधान में आयोजित कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर मनईटांड़, पुराना स्टेशन रोड और रेलवे कॉलोनी होते हुए नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में पवित्र जल भरने की प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसके बाद श्रद्धालु पुनः शोभायात्रा के साथ आश्रम लौटे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में युवा संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह समाजसेवी Dilip Singh शामिल हुए। उन्होंने मां तारा का आशीर्वाद प्राप्त किया और श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजन केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं होते, बल्कि समाज को एकजुट करने और भाईचारे को मजबूत करने का कार्य भी करते हैं।

दिलीप सिंह ने कहा कि हमारी संस्कृति और परंपराएं ही हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं। युवाओं को ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, ताकि हमारी विरासत और संस्कार अगली पीढ़ी तक पहुंच सकें।

कार्यक्रम के मुख्य पुजारी Praveen Mishra ने बताया कि महोत्सव के दूसरे दिन नगर भ्रमण के बाद वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार मां तारा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। वहीं तीसरे दिन विशाल भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा।

इस अवसर पर Chandrabhushan Choudhary, अनिकेत रॉय, सुधीर अघोरी, बड़े महतो, पिंटू मोदी, तारक दा, गौतम सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे और धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports