,

धनबाद में छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बैठक, घाटों की सफाई और रास्तों की मरम्मत पर जोर

JP Bharat Shareधनबाद: आगामी छठ महापर्व को लेकर धनबाद नगर निगम कार्यालय में अधिकारियों के साथ विशेष बैठक की गई। बैठक में छठ घाटों तक जाने वाले रास्तों की मरम्मत, गड्ढों को भरने, पर्याप्त लाइटिंग और साफ-सफाई की व्यवस्था पर चर्चा हुई। बैठक में तालाबों और छठ घाटों की समुचित सफाई के साथ श्रद्धालुओं की…

JP Bharat Share

धनबाद: आगामी छठ महापर्व को लेकर धनबाद नगर निगम कार्यालय में अधिकारियों के साथ विशेष बैठक की गई। बैठक में छठ घाटों तक जाने वाले रास्तों की मरम्मत, गड्ढों को भरने, पर्याप्त लाइटिंग और साफ-सफाई की व्यवस्था पर चर्चा हुई।

बैठक में तालाबों और छठ घाटों की समुचित सफाई के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय पर दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए, ताकि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

नगर निगम की प्राथमिकता छठ महापर्व के दौरान स्वच्छ घाट, सुरक्षित वातावरण और सुगम आवागमन सुनिश्चित करना है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports