,

झारखंड में चक्रवाती तूफान का असर, 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट

JP Bharat Shareरांची: बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान के प्रभाव से झारखंड के कई जिलों में 28 और 29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, राज्य के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में इसका असर अधिक देखने को मिल सकता है। लोगों…

JP Bharat Share

रांची: बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान के प्रभाव से झारखंड के कई जिलों में 28 और 29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, राज्य के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में इसका असर अधिक देखने को मिल सकता है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

28 अक्टूबर को रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, सिमडेगा, लोहरदगा और गुमला में भारी बारिश की संभावना है। अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है।

29 अक्टूबर को गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में भारी से अति भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इन क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट की जानकारी दी गई है।

मौसम वैज्ञानिक ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। तेज हवाओं में पेड़ों के नीचे खड़े होने और बिजली चमकने के दौरान खुले मैदानों में जाने से बचने की सलाह दी गई है। लोगों को मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन की ताजा चेतावनियों पर ध्यान देना चाहिए।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports