, ,

धनबाद में फिर भू-धसान का कहर, आधा दर्जन घर जमींदोज; बाइट के दौरान ही ढहा महिला का घर

JP Bharat Shareधनबाद: लगातार हो रही बारिश के बीच धनबाद जिले में एक बार फिर भू-धसान की बड़ी घटना सामने आई है। मंगलवार की देर शाम कतरास थाना क्षेत्र के सेलेक्टेड गोविंदपुर में अचानक जमीन धंसने से करीब आधा दर्जन घर जमींदोज हो गए। इस हादसे में कई परिवार बेघर हो गए, जबकि घरों में…

JP Bharat Share

धनबाद: लगातार हो रही बारिश के बीच धनबाद जिले में एक बार फिर भू-धसान की बड़ी घटना सामने आई है। मंगलवार की देर शाम कतरास थाना क्षेत्र के सेलेक्टेड गोविंदपुर में अचानक जमीन धंसने से करीब आधा दर्जन घर जमींदोज हो गए। इस हादसे में कई परिवार बेघर हो गए, जबकि घरों में रखा सामान और एक मोटरसाइकिल भी मलबे के साथ जमीन में समा गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि कई लोग बाल-बाल बच गए।

घटना का सबसे भयावह और हैरान करने वाला दृश्य उस समय सामने आया, जब एक पीड़ित महिला मीडिया के सामने अपनी आपबीती सुना रही थी। बातचीत के दौरान ही उसके घर के नीचे की जमीन अचानक धंसने लगी और देखते ही देखते पूरा मकान जमींदोज हो गया। मौके पर मौजूद महिला, उसके परिजन और मीडियाकर्मी किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लगातार बारिश के कारण जमीन कमजोर हो चुकी थी। अचानक तेज आवाज के साथ जमीन धंसने लगी, जिससे घरों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गईं और कुछ ही क्षणों में कई मकान धराशायी हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।

सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों की मदद में जुट गए। लोगों ने घरों से जरूरी सामान निकालने का प्रयास किया, लेकिन कई मकान पूरी तरह जमीन में समा जाने के कारण अधिकांश सामान नहीं बचाया जा सका।

पीड़ित परिवारों ने बताया कि वे रोजमर्रा के काम में व्यस्त थे। कुछ लोग रात के भोजन की तैयारी कर रहे थे, तभी अचानक जमीन धंसने लगी और देखते ही देखते उनका आशियाना मलबे में तब्दील हो गया। घटना के बाद परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं और प्रशासन से सुरक्षित पुनर्वास तथा मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

लगातार हो रही बारिश के कारण कतरास और आसपास के क्षेत्रों में भू-धसान की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभागों से संवेदनशील इलाकों का तत्काल सर्वे कराने, प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर बसाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed