, ,

निरसा के हाथबारी में आलू लदा ट्रक पलटा, चालक-उपचालक सुरक्षित; बिजली पोल क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति ठप

JP Bharat Shareनिरसा (धनबाद): धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत हाथबारी के समीप बुधवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पश्चिम बंगाल से बिहार जा रहा आलू से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग-19 से लगभग 20 फीट नीचे खाई में पलट गया। हादसे में ट्रक चालक और उपचालक सुरक्षित बच निकले, लेकिन…

JP Bharat Share

निरसा (धनबाद): धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत हाथबारी के समीप बुधवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पश्चिम बंगाल से बिहार जा रहा आलू से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग-19 से लगभग 20 फीट नीचे खाई में पलट गया। हादसे में ट्रक चालक और उपचालक सुरक्षित बच निकले, लेकिन दुर्घटना में बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो जाने से आसपास के इलाके की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक (WB-41E-1895) बुधवार सुबह करीब चार बजे हाथबारी के पास पहुंचा था। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रक सड़क से नीचे उतरकर खाई में जा गिरा। खाई में गिरने से पहले ट्रक बिजली के पोल से टकरा गया, जिससे पोल टूट गया और क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद हो गई।

हादसे के बाद बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त पोल को बदलकर आपूर्ति बहाल करने का कार्य शुरू किया। हालांकि, घटना के कई घंटे बाद तक बिजली बहाल नहीं हो सकी, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद आसपास के कुछ लोग मौके पर पहुंचे और ट्रक से गिरी आलू की बोरियां ले जाते देखे गए। हालांकि, इस संबंध में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही निरसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। साथ ही क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटाने और राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था सामान्य करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports