,

धनबाद में सरकारी जमीनों का औचक निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश

JP Bharat ShareDhanbad में प्रशासन ने प्रस्तावित विकास परियोजनाओं को लेकर सरकारी जमीनों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी Aditya Ranjan और वरीय पुलिस अधीक्षक Prabhat Kumar ने विभिन्न अंचलों में सरकारी जमीनों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान धनबाद सदर और Govindpur अंचल के अंतर्गत 8…

JP Bharat Share

Dhanbad में प्रशासन ने प्रस्तावित विकास परियोजनाओं को लेकर सरकारी जमीनों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी Aditya Ranjan और वरीय पुलिस अधीक्षक Prabhat Kumar ने विभिन्न अंचलों में सरकारी जमीनों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान धनबाद सदर और Govindpur अंचल के अंतर्गत 8 लेन सड़क के पास और Binod Bihari Mahto Koyalanchal University के आसपास चिह्नित जमीनों का जायजा लिया गया। इस दौरान कई स्थानों पर अवैध कब्जे पाए गए, जिस पर उपायुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई।

उपायुक्त ने अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी जमीनों की मापी कराई जाए और अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी जमीनों को भू-माफियाओं से मुक्त कराना प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि इनका उपयोग स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और अन्य जनहितकारी परियोजनाओं के लिए किया जा सके।

प्रशासन ने दो टूक कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी अंचलाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र में एक इंच भी जमीन अतिक्रमित न रहे।

इस दौरान संबंधित अंचलाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed