,

खैरखाबाद में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन घायल, एक की हालत गंभीर

JP Bharat Share  Dhanbad के गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरखाबाद में एक तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार…

JP Bharat Share

 

Dhanbad के गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरखाबाद में एक तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर आरएस मोड़ रतनपुर से बरवा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान खैरखाबाद के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

घायलों में अशोक मरांडी के सिर में गंभीर चोट आई है, जिससे उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। वहीं रेशमा हसदा के पैर में गंभीर चोट आई है और राम बास्की भी इस हादसे में घायल हुए हैं। तीनों का इलाज Shahid Nirmal Mahto Medical College and Hospital में चल रहा है।

बताया जा रहा है कि सभी घायल जीरामुड़ी राशि टोला के निवासी हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात वाहन की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports