धनबाद: बिहार सरकार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत के धनबाद आगमन पर सोमवार को धनबाद परिसदन में जनता दल (यू) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जदयू के धनबाद जिलाध्यक्ष पिंटु कुमार सिंह ने किया। कार्यकर्ताओं ने मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव सुशील कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव राजू कुमार सिंह, धनबाद नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे, मजदूर प्रकोष्ठ प्रभारी राजेंद्र राही, मजदूर प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष शंकर चौरसिया, जिला महासचिव झप्पू सिन्हा, नमन भारती, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बबलू मोदक, सकलदेव राय, युवा जदयू के प्रदेश महासचिव शंकर विद्यार्थी, भाजपा नेता तेज बहादुर सिंह, अभिषेक दुबे समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मंत्री के धनबाद पहुंचने पर जदयू कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों और विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी बनाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया।
















