, ,

खरकई नदी में मिला धनबाद के युवक का शव, हत्या की आशंका से जांच तेज

JP Bharat Shareधनबाद/जमशेदपुर: धनबाद के सिंदरी राजाबस्ती निवासी एक युवक का शव शुक्रवार सुबह सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित सालडीह खरकई नदी घाट से बरामद किया गया। मृतक की पहचान सुमित कुमार मंडल के रूप में हुई है। नदी में शव मिलने की सूचना के बाद परिजनों में मातम पसरा है। वहीं, हत्या…

JP Bharat Share

धनबाद/जमशेदपुर: धनबाद के सिंदरी राजाबस्ती निवासी एक युवक का शव शुक्रवार सुबह सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित सालडीह खरकई नदी घाट से बरामद किया गया। मृतक की पहचान सुमित कुमार मंडल के रूप में हुई है। नदी में शव मिलने की सूचना के बाद परिजनों में मातम पसरा है। वहीं, हत्या की आशंका को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

प्रतियोगी परीक्षाओं की कर रहा था तैयारी

जानकारी के अनुसार, सुमित आदित्यपुर-2 के आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित रोड नंबर 24 में अपने एक दोस्त के साथ किराए के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह गुरुवार से अचानक लापता था।

काफी तलाश के बाद जब उसका पता नहीं चला, तो उसके दोस्त ने आरआईटी थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

नदी में शव मिलने से मचा हड़कंप

शुक्रवार सुबह सालडीह खरकई नदी घाट के पास स्थानीय लोगों ने पानी में एक शव तैरता देखा। इसकी सूचना आदित्यपुर पुलिस को दी गई। वार्ड 13 के पार्षद शांतनु कुमार ने भी पुलिस को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण

सुमित की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

वहीं, परिजनों और स्थानीय लोगों की ओर से हत्या की आशंका जताई गई है। इस पहलू को भी ध्यान में रखते हुए पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक नदी तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports