,

मोबाइल खोने के बाद उम्मीद न छोड़ें, CEIR की मदद से चंदनकियारी पुलिस ने 26 मोबाइल बरामद किए

JP Bharat Shareचंदनकियारी: मोबाइल गुम या चोरी होने के बाद उसे वापस पाने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों के लिए चंदनकियारी पुलिस की कार्रवाई राहत देने वाली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से पिछले छह महीनों में 26 गुम या चोरी हुए मोबाइल बरामद किए हैं। इनमें पिछले…

JP Bharat Share

चंदनकियारी: मोबाइल गुम या चोरी होने के बाद उसे वापस पाने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों के लिए चंदनकियारी पुलिस की कार्रवाई राहत देने वाली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से पिछले छह महीनों में 26 गुम या चोरी हुए मोबाइल बरामद किए हैं। इनमें पिछले एक महीने में तीन मोबाइल की बरामदगी हुई है।

IMEI नंबर के जरिए हुई कार्रवाई

थाना प्रभारी अमित कुमार राय के अनुसार, CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल के IMEI नंबर को ट्रैक कर बरामदगी की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। मोबाइल मिलने के बाद वास्तविक धारकों का सत्यापन कराया गया और जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद फोन उनके मालिकों को सौंप दिए गए।

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए आभार जताया।

क्या है CEIR?

CEIR (Central Equipment Identity Register) सरकारी व्यवस्था है, जिसके जरिए गुम या चोरी हुए मोबाइल के IMEI नंबर को ब्लॉक कराया जा सकता है। इससे चोरी हुए मोबाइल के गलत इस्तेमाल को रोकने में मदद मिलती है और पुलिस को उसकी बरामदगी में भी सहायता मिल सकती है।

चंदनकियारी पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तुरंत नजदीकी थाना में सूचना दें और CEIR पोर्टल पर आवश्यक जानकारी दर्ज कराएं। पुलिस के मुताबिक, समय पर शिकायत करने और IMEI नंबर उपलब्ध कराने से मोबाइल को ब्लॉक कराने तथा उसकी बरामदगी की कार्रवाई में मदद मिलती है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports