धनबाद: बहुचर्चित रिंग रोड घोटाला मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) को बड़ी सफलता मिली है। एसीबी की टीम ने मामले में आरोपी नरसिंह दास को बिहार के अरवल जिले से गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि फर्जी दस्तावेजों के सहारे करोड़ों रुपये के राजस्व का कथित गबन किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, रिंग रोड घोटाले की जांच वर्ष 2016 से चल रही है। समाजसेवी रमेश राही की शिकायत के बाद यह मामला सामने आया था। लंबे समय से चल रही जांच के बीच हुई इस गिरफ्तारी को एसीबी की अहम कार्रवाई माना जा रहा है।
















