बेंगलुरु में घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक रूप, कैब ड्राइवर पर पत्नी समेत 7 लोगों की हत्या का आरोप

JP Bharat Shareबेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के राजाजीनगर इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक कैब ड्राइवर पर अपनी पत्नी और ससुराल के छह अन्य सदस्यों की हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी पति इंदुशेखर को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंदुशेखर और उसकी पत्नी सुनीता…

JP Bharat Share

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के राजाजीनगर इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक कैब ड्राइवर पर अपनी पत्नी और ससुराल के छह अन्य सदस्यों की हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी पति इंदुशेखर को गिरफ्तार कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंदुशेखर और उसकी पत्नी सुनीता की शादी करीब 20 साल पहले हुई थी। दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। बताया जा रहा है कि पत्नी के परिवार के सदस्यों के हस्तक्षेप से आरोपी नाराज रहता था। इसी पारिवारिक रंजिश को घटना की वजह माना जा रहा है।

गुमशुदगी की शिकायत से हुआ मामले का खुलासा

मामले का खुलासा तब हुआ, जब परिवार की एक महिला सदस्य के लापता होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के किराए के मकान से अहम साक्ष्य मिले। पूछताछ में आरोपी ने सात लोगों की हत्या की बात स्वीकार की।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की निशानदेही पर नंदी हिल्स इलाके से सात वर्षीय बच्चे का शव बरामद किया गया है। अन्य छह लोगों के शवों की तलाश जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports