,

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत विधायक राज सिन्हा ने किया पौधरोपण

JP Bharat Shareधनबाद: झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत मनईटांड़ मंडल क्षेत्र के प्राणजीवन एकेडमी एवं सरस्वती विद्या मंदिर भूली परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया। विद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य, शिक्षकों और छात्राओं ने पुष्पगुच्छ देकर विधायक का स्वागत…

JP Bharat Share

धनबाद: झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत मनईटांड़ मंडल क्षेत्र के प्राणजीवन एकेडमी एवं सरस्वती विद्या मंदिर भूली परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया।

विद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य, शिक्षकों और छात्राओं ने पुष्पगुच्छ देकर विधायक का स्वागत किया। इस दौरान राज सिन्हा ने आम, अमरूद सहित विभिन्न उपयोगी पौधे लगाए और उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल पर जोर दिया। उन्होंने विद्यालय परिवार, शिक्षकों और विद्यार्थियों से पौधों की जिम्मेदारी लेने की अपील की।

पौधों की देखभाल भी जरूरी : राज सिन्हा

राज सिन्हा ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ केवल पौधा लगाने का अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान का संदेश भी है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे ऑक्सीजन, फल, छाया और स्वच्छ पर्यावरण प्रदान करते हैं। इसलिए पौधरोपण तभी सार्थक है, जब लगाए गए पौधों के संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी भी निभाई जाए।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज पूरी मानवता की आवश्यकता बन चुका है और विद्यार्थियों को इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।

प्रदूषण और घटते हरित क्षेत्र पर जताई चिंता

भाजपा धनबाद महानगर जिलाध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि बढ़ता प्रदूषण, घटता हरित क्षेत्र और बदलता पर्यावरण प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखने की जरूरत को दर्शाता है। वहीं विद्यालय के प्राचार्य मिथलेश कुमार कर्ण ने पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।

मंडल प्रभारी पंकज सिन्हा ने लोगों से पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed