बलियापुर: सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के बलियापुर प्रखंड अंतर्गत परघा में किशोर क्लब की ओर से आयोजित स्वर्गीय फागु मल्लिक मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तारा देवी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
तारा देवी ने फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया और फुटबॉल पर पहली किक मारकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साह बढ़ाते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में दिखा उत्साह
टूर्नामेंट के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय खेलप्रेमी और ग्रामीण मौजूद रहे। प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्र के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
आयोजकों के अनुसार, खेल युवाओं में स्वास्थ्य, अनुशासन और टीम भावना विकसित करने के साथ आपसी भाईचारे को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मौके पर आयोजनकर्ता रोहित चंद्रवंशी, गोपाल रवानी, महेंद्र रवानी, जाफर खान, उद्धव मोदक, अजय रवानी, मिथुन मल्लिक, अरमान खान, ओमप्रकाश रवानी, रॉबिन मोदक, बिक्रम रवानी और रामप्रवेश रवानी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
















