, ,

फ्री फायर में पैसे हारने के बाद आठवीं का छात्र लापता, परिजनों ने थाने में दी सूचना

JP Bharat Shareझरिया: धनसार थाना क्षेत्र से 14 वर्षीय आठवीं कक्षा के छात्र सोहम कुमार के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, छात्र अपने दो दोस्तों के साथ फ्री फायर गेम खेलता था और गेम में पैसे हारने के बाद परेशान था। परिजनों के मुताबिक, 16 सितंबर 2026 की सुबह करीब…

JP Bharat Share

झरिया: धनसार थाना क्षेत्र से 14 वर्षीय आठवीं कक्षा के छात्र सोहम कुमार के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, छात्र अपने दो दोस्तों के साथ फ्री फायर गेम खेलता था और गेम में पैसे हारने के बाद परेशान था।

परिजनों के मुताबिक, 16 सितंबर 2026 की सुबह करीब 5 बजे सोहम घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बावजूद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने धनसार थाना पहुंचकर पुलिस को लिखित सूचना दी।

पुलिस से छात्र की तलाश की गुहार

परिजनों ने अपने आवेदन में एक मोबाइल नंबर का भी उल्लेख किया है, जिस पर संपर्क करने का प्रयास किया गया। परिवार ने पुलिस से छात्र की जल्द तलाश कर उसे सकुशल घर वापस लाने की अपील की है।

परिजनों ने छात्र के गेम खेलने और पैसे हारने के बाद परेशान होने की बात कही है। फिलहाल छात्र के लापता होने के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस से मामले में आवश्यक कार्रवाई कर छात्र की तलाश करने की मांग की गई है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports