,

ओबीसी के लिए अलग कॉलम की मांग को लेकर रांची में कांग्रेस का प्रदर्शन, धनबाद से भी पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ता

JP Bharat Shareधनबाद/रांची: जातीय जनगणना-2027 में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए अलग कॉलम और स्पष्ट पहचान की व्यवस्था की मांग को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग की ओर से बुधवार को रांची में पैदल मार्च और प्रदर्शन किया गया। मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से लोक भवन तक निकाले गए मार्च में धनबाद से…

JP Bharat Share

धनबाद/रांची: जातीय जनगणना-2027 में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए अलग कॉलम और स्पष्ट पहचान की व्यवस्था की मांग को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग की ओर से बुधवार को रांची में पैदल मार्च और प्रदर्शन किया गया।

मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से लोक भवन तक निकाले गए मार्च में धनबाद से पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता जलेश्वर महतो के नेतृत्व में बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने राजभवन पहुंचकर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया।

OBC के लिए अलग कॉलम की मांग

प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने जातीय जनगणना के प्रपत्र में OBC के लिए अलग कॉलम या कोड की व्यवस्था करने की मांग उठाई। नेताओं का कहना है कि OBC की आबादी का स्पष्ट आंकड़ा सामने आने से इस वर्ग से जुड़ी नीतियों, प्रतिनिधित्व और कल्याणकारी योजनाओं के निर्धारण में मदद मिल सकती है।

कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार से आगामी जनगणना में OBC की स्पष्ट गणना सुनिश्चित करने की मांग की। उनका कहना है कि सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक स्थिति से जुड़े प्रमाणिक आंकड़े नीतिगत फैसलों के लिए उपयोगी आधार बन सकते हैं।

मार्च में रवीन्द्र कुमार वर्मा, राजेश्वर सिंह यादव, राजकुमार महतो, असलम मंसूरी, श्रीराम चौरसिया, संजय जायसवाल, पप्पू पासवान, अवधेश पासवान, गणपत महतो, राहुल महतो, बलराम महतो, मुनोवर हुसैन, विंध्याचल यादव, राहुल पांडेय, सीब्लू खान, मेघन पासवान, राजा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports